फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Fight between bike riders during Matki Podh program

Deoria News: मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान बाइक सवारों में मारपीट

Wed, 28 Aug 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Fight between bike riders during Matki Podh program
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर मंगलवार देर शाम मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान बाइक सवारों में मारपीट हो गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट में ई-रिक्शा चालक और उसके भाई समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने एक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू चौराहे पर मंगलवार दोपहर से ही दुर्गा मंदिर परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर डीजे पर भक्ति गीत गुनगुनाने लगे थे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटती गई। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स भी तैनात रही। लेकिन डीजे की तेज आवाज के आगे लोगों की आवाज दब गई थी। उधर, जैसे ही मटकी फोड़ कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ देर बाद दो बाइक पर सवार पांच छह युवक पहुंचे और एक युवक को मारने पीटने लगे। वहां खड़ा होकर मटकी फोड़ कार्यक्रम देख रहे खुखुंदू गांव निवासी श्रवण कुमार को भी युवकों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गए बड़े भाई विकास कुमार की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। विकास का कहना है कि सभी हमलावर युवक हाथ में लोहे का काड़ा पहने हुए थे। पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed