फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Fear of thieves from town to village, incidents of theft increased

Deoria News: कस्बा से लेकर गांव तक चोरों का खौफ, बढ़ गईं चोरी की वारदातें

Fri, 06 Sep 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Fear of thieves from town to village, incidents of theft increased
तरकुलवा। आजकल हर रोज कहीं-न-कहीं हो रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में खौफ है। कस्बा से लगाय गांव तक लोग रतजगा कर रहे हैं। थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वहीं, पुलिस भी चोरों के सामने बेबस नजर आ रही है। पिछले एक महीने में हुई चोरी की वारदातों की पड़ताल करें तो पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठने लगेगा।
विज्ञापन




केस 1- 17 अगस्त की रात में बेखौफ चोरों ने सोन्हुला रामनगर के ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर 220 एम्पियर बैटरी, सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क, टेलीविजन, यूपीएस और टुल्लू पंप पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन




केस 2- 19 अगस्त की रात 10 बजे के करीब चोरों ने ओम मैरिज हॉल के एक बाइक को उड़ा लिया था।



केस 3- 23 अगस्त की रात में चोरों ने सोनू पान भंडार, मनीष पान स्टॉल एवं बेकर्स सहित पांच दुकानों को अपना निशाना बनाकर नकदी और हजारों रुपए के सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस 4- 24 अगस्त की रात चोर बंजरिया गांव के रहने वाले अशोक कुमार के घर के पीछे बाउंड्री वाल में घुसकर मोटर चुरा लिया। उसी दिन चोरों ने रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा के गेट पर लगे हैंडपंप को चंपत कर दिया।



केस 5- 25 अगस्त की रात में चोरों ने नगर पंचायत के तरकुलवा कस्बा में कन्हैया के चाय की दुकान व दिलीप की सब्जी की दुकान सहित कई दुकानों का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया।



केस 6- 25 अगस्त की रात में चोर कंचनपुर गांव के किसान नंदलाल प्रसाद के खेत से पंपिंग सेट मशीन को चोरी कर लिया था।



केस 7- 27 अगस्त की रात में चोरों ने थाना गेट के पास स्थित दशरथ कुशवाहा की किराने की दुकान का ताला तोड़कर1 5 हजार नकदी और सामान उड़ा लिया था।



केस 8-1 सितंबर की रात में चोरों ने जूनियर हाईस्कूल कनकपुरा के किचेन सेड का ताला तोड़कर थाली, गैस सिलिंडर, तवा, पंखा आदि सामान उड़ा ले गए थे।



केस 9- 2 सितंबर की देर शाम में चोरों ने सिसवा गांव के जलजीवन मिशन की टंकी से 12 बोल्ट की दो बैटरी और आरआरसी सेंटर से एक नलका चुरा लिया। आए दिन चोरी की घटनाएं होने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग रहा।

कोट
चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस रात में लगातार गश्त कर रही है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कहीं पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
-संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed