फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: "Everyone needs the vote of Mansoori community, no one does development."

Deoria News: ''''मंसूरी समाज का वोट सबको चाहिए विकास कोई नहीं करता''''

Mon, 02 Sep 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: "Everyone needs the vote of Mansoori community, no one does development."
सलेमपुर। करौता गांव में मोहम्मद सोनू की अध्यक्षता में रविवार को ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि मंसूरी समाज सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक शैक्षणिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ है। संसद, विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा में मंसूरी समाज के उत्थान और विकास के लिए कभी चर्चा नहीं हुई। सभी राजनीतिक दल मंसूरी समाज का वोट लेना चाहते हैं, लेकिन उनके विकास की चर्चा नहीं करते। सच्चर कमेटी की सिफारिश, रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को देखते हुए भारतीय मुसलमान की हालत दलितों से भी बदतर है। इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि मंसूरी विकास आयोग का गठन कर मंसूरी समाज को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाए।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष असरफ अली मंसूरी ने कहा कि बच्चों और बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए एक वक्त की रोटी भी कम खाना पड़े तो कम खाएं, लेकिन बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाइएं। जिला सचिव शमीम मंसूरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है और हमारे समाज के लोगों को विधायक, एमपी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान सहित अन्य कोई और भी चुनाव हो उसमें हिस्सेदारी लेना चाहिए। इस दौरान हकीक मंसूरी, मुनीम मंसूरी, मोहम्मद सोनू, शहाबुद्दीन मंसूरी, कयामुद्दीन मंसूरी, अख्तर अली मंसूरी, इश मोहम्मद मंसूरी, हसमुद्दीन मंसूरी, वकील मंसूरी मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद सोनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed