फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Driver jumped after seeing police, uncontrolled truck full of animals entered the police station

Deoria News: पुलिस देख कूदा चालक, पशुओं से भरा अनियंत्रित ट्रक थाने में घुसा

Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Driver jumped after seeing police, uncontrolled truck full of animals entered the police station
रामपुर कारखाना। रायबरेली से बिहार जा रहे गोवंश से लदे एक ट्रक का चालक रविवार सुबह रामपुर कारखाना थाना के सामने पुलिस को देख कर चलती गाड़ी से कूद गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और थाना गेट के पास खड़ी तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त करते हुए थाने की चहारदीवारी तोड़ दी। इस दौरान चहारदीवारी के पास पेड़ के चबूतरे पर बैठे गार्ड और चौकीदार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भाग रहे चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक व्यक्ति फरार बताया जा रहा है। ट्रक में 20 गोवंश लदे थे, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार की सुबह रायबरेली के छाबरा से पशु लदा एक ट्रक बिहार ले जाने की सूचना मिली। बरियारपुर पुलिस ने महुआनी चौराहे पर नाकेबंदी कर दी। बैरिकेडिंग के साथ पुलिस टीम देखकर ट्रक चालक ने वाहन को देवरिया बाईपास रोड की ओर मोड़ दिया। यह देख बरियारपुर पुलिस ने रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद को संदिग्ध ट्रक जाने की जानकारी दी। इस पर रामपुर कारखाना थानेदार फोर्स के साथ थाना गेट पर जम गए। सुबह करीब नौ बजे भारी फोर्स को थाना गेट पर देख चालक चलती ट्रक से कूद गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और थाना गेट के पास खड़ी तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त करते हुए चहारदीवारी तोड़ दी। चहारदीवारी के पास पेड़ के चबूतरे पर बैठे गार्ड और चौकीदार ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को दबोच लिया। उसकी पहचान सुरेंद्र यादव निवासी किथौली, थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। ट्रक से तीन मृत समेत 20 गोवंश भी बरामद हुए।
विज्ञापन

चालक और वाहन स्वामी समेत तीन पर केस

सूत्रों के मुताबिक ट्रक में लदे गोवंश तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने एसआई अखिलेश सिंह की तहरीर पर चालक सुरेंद्र यादव, वाहन स्वामी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक के मुताबिक वह हाईवे होते हुए आजमगढ़ फिर दोहरीघाट होते हुए बाहर से सोनू घाट चौराहे पर पहुंचा था। उसे महुआ पाटन के रास्ते बिहार निकल जाना था। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रक से कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा बचा
बरियारपुर में बैरियर के साथ पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक ने वाहन को देवरिया बाईपास रोड की ओर मोड़ दिया। भीमपुर होते हुए वह कसया ढाला होकर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की ओर ट्रक मोड़ दिया। ट्रक चालक पुलिस से बचने के लिए काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। वाहन इतना तेज का कि देवरिया ढाले पर कई मजदूर कुचलने से बच गए। यहीं नहीं सवारी ले जा रहा एक टेंपो भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article