फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News

Deoria News: कारोबारी से रंगदारी मामले की जांच करेगा साइबर सेल

Sat, 13 Jun 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deoria News
- पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत, लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला
विज्ञापन

चनुकी । रामजानकी मार्ग स्थित हरखौली चौराहे के फर्नीचर व्यवसायी कृष्णा वर्मा से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज हो गई है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। वहीं, लार पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा लग रहा है, इसलिए जांच साइबर सेल कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, रामजानकी मार्ग स्थित फर्नीचर कंपनी के मालिक और रुचापार निवासी कृष्णा वर्मा के मोबाइल पर 10 जून को अंजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। सहमे व्यवसायी ने घटना की रात ही डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आया था, उसे ब्लॉक कराकर मामले को छोड़ दिया।
विज्ञापन


कई बार आई है कॉल, दहशत में परिवार
प्रकरण चर्चा में आने के बाद सर्विलांस सेल ने उस मोबाइल नंबर की जांच शुरू की है, जिससे कॉल आई थी। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित नंबर से 10 से 12 जून के बीच कई बार कृष्णा वर्मा को कॉल किया गया है। प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह का कहना है कि व्यवसायी की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच साइबर सेल की ओर से की जा रही है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed