फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News

Deoria News: बेलपार ढाले पर 126 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Deoria News
- कार्ययोजना में शामिल हुआ प्रस्ताव, 76 मीटर होगा रेलवे हिस्से का मुख्य सेतु
विज्ञापन

भाटपार रानी। भटनी-भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के बीच बेलपार ढाला संख्या 112 पर फ्लाईओवर निर्माण की राह खुल गई है। करीब 126 करोड़ रुपये की लागत वाले इस ओवरब्रिज का प्रस्ताव प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को भेजा जा चुका है और विभाग ने इसे अपनी कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मझौली राज की जनसभा में इसके निर्माण की घोषणा की थी। सेतु बनने के बाद बेलपार चौराहे पर ट्रेनों के चलते बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित फ्लाईओवर की सलेमपुर साइड लंबाई 232 मीटर और भिंगारी बाजार की ओर 168 मीटर होगी। भाटपार रानी नगर की तरफ फुलवरिया दिशा से 232 मीटर लंबाई में इसका निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे क्षेत्र में मुख्य सेतु 76 मीटर लंबा और दो लेन का होगा। प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से ढाला दिन में कई बार बंद होता है। इसके चलते बेलपार चौराहे पर वाहनों की कतार लग जाती है। फ्लाईओवर बनने से आवागमन सुगम होने के साथ मऊ, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों की यात्रा भी आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेलपार ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया गया है और इसे कार्ययोजना में शामिल किया गया है। इसकी अनुमानित लागत करीब 126 करोड़ रुपये है। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
- विवेक कुमार नायक, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed