{"_id":"66d25dc45d764e0db1089fc4","slug":"deoria-news-dead-body-of-old-man-found-in-dorachi-drain-deoria-news-c-208-1-sdn1004-134003-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दोराची नाला में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दोराची नाला में मिला वृद्ध का शव
Sat, 31 Aug 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। मठिया गांव के पास दोराची नाला में शुक्रवार की सुबह लोगों ने वृद्ध का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी शिनाख्त मठियां गांव के रामकेवल गुप्ता के रूप में की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के मठियां गांव के रामकेवल गुप्ता (62) बृहस्पतिवार की शाम को घर से पैदल ही कहीं जाने के लिए निकले। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर के लोगों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के पास दोराची नाला के पुल पर गांव के एक व्यक्ति ने रामकेवल की लाठी और चप्पल देखा। उसे शक हुआ तो पुल के नीचे झांक कर देखा। इसी बीच उसकी नजर कुछ कदम आगे पानी में पड़े एक शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया।
तब तक घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मठियां गांव के पास दोराची नाला में एक वृद्ध का शव मिला। उसकी पहचान मठियां गांव के रामकेवल गुप्ता के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।