फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Crowd of patients, woman entangled with guard

Deoria News: मरीजों की रही भीड़, गार्ड से उलझी महिला

Wed, 28 Aug 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Crowd of patients, woman entangled with guard
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ गई है। इसका असर व्यवस्था पर पड़ रहा है। मंगलवार को सभी जगहों पर डेढ़ से दो घंटे तक मरीजों को बारी के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी। आर्थों में एक महिला सुरक्षा कर्मी से उलझ गई। जबकि मेडिसिन, ईएनटी धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 2821 लोगों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार लग गई। सुबह 11.30 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों में लंबी कतार लग गई। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. प्रांजल, डॉ. विश्वजीत ने 510 मरीजों का इलाज किया। यहां लोगों ने हो-हल्ला किया। आर्थों में डॉ. विकास मित्तल, डॉ. प्रदीप, डॉ. शुभम ने 428 मरीजों का इलाज किया। यहां भी भीड़ रही। एक महिला के बिना नंबर के डॉक्टर कक्ष में जाने से रोकने पर वह गार्ड से उलझ गई। किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दंत में डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 81, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. पुरुषोत्तम ने 121, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 154, ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 271, नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अदिती ने 233, मानसिक में डॉ. अंबु पांडेय ने 218, चर्म में डॉ. सुधा ने 360 मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा जांच केंद्रों व दवा काउंटर पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। सभी को इलाज, दवा व जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों और तीमारदारों को भी सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed