{"_id":"66eb66682d095eb5c90f1506","slug":"deoria-news-complaint-filed-in-police-station-for-assault-on-son-deoria-news-c-208-1-deo1004-135575-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटे से मारपीट की थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटे से मारपीट की थाने में दी शिकायत
Thu, 19 Sep 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली और डुमरिया टोला के छात्रों के बीच कई बार छात्रों के बीच मारपीट हो चुकी है। एक पक्ष से शेरवां बभनौली के छात्र ने चौराहे पर जाते समय तो दूसरे ने गांव काॅलेज के पास घेरकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव के डुमरिया टोला निवासी एक छात्र गांव के काॅलेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले शेरवां बभनौली गांव के ही छात्रों ने आपस में गाली-गलौज किया। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ छात्रों ने मिलकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई।युवक की मां कांती देवी बुधवार को थाने पहुंच तहरीर दी। उनका आरोप है कि बेटे को एक सप्ताह पहले और फिर दो दिन पहले गड़ेर रोड पर घेरकर मारा-पीटा गया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों छात्रों की डाक्टरी कराई जा रही है। डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन