फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Chandan murder case, police comes closer to revelations

Deoria News: चंदन हत्याकांड, खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Thu, 19 Sep 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Chandan murder case, police comes closer to revelations
रुद्रपुर। अकटहियां गांव के स्कूल के पास सिर कूच कर की गई अमौनी के युवक चंदन की निर्मम हत्या का पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस हत्या के कारण के पीछे अवैध संबंध मान कर जांच कर रही है। मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ में आ गया है। बस पुलिस मृतक के मोबाइल से आरोप पुख्ता करना चाह रही है।
विज्ञापन

मृतक का मोबाइल अभी मिला नहीं है, पुलिस मोबाइल बरामद करने में लगी है। मुख्य हत्याराेपी अकटहियां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे चंदन का उसकी बीबी से नाजायज संबंध होने की आशंका थी। गांव वालों के अनुसार चंदन उसकी गैरमौजूदगी में भी उसके घर आता जाता रहा है। दोनों एक साथ पेंट पॉलिश का काम भी करते थे। घटना के दिन उसने चंदन को एक दोस्त के यहां दावत में चलने के लिए बुलाया। दोनों ने दावत में जाने से पहले पार्टी की। सूत्रों के अनुसार निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके सिर को ईंट से कूच दिया।
विज्ञापन

शव को घटना स्थल से कुछ दूर रख दिया। घटना का मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार बरामद कर लिया है। हत्या में कितने लोग थे इसका पता लगा रही है। मृतक का मोबाइल अभी और राज खोलेगा। पुलिस मृतक का मोबाइल फोन बरामद करने में लगी है। मोबाइल फोन मिलते ही पुलिस घटना का पर्दाफाश कर देगी। मृतक का मोबाइल ढूंढ़ने के लिए पुलिस और एसओजी की टीम लगाई गई है। इस बाबत सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस घटना का अनावरण करने में लगी है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा। टीम घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed