फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Candidates should not face any problem, roadways employees took care

Deoria News: अभ्यर्थियों को न आए कोई दिक्कत, रोडवेज कर्मचारियों ने रखा ख्याल

Sat, 31 Aug 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Candidates should not face any problem, roadways employees took care
देवरिया। बाहरी जिलों से देवरिया पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए शुक्रवार को रोडवेज की बसें पहले से ही तैनात रहीं। वापसी कर रहे अभ्यर्थियों को जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी प्रवेश द्वार पर ही लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को ही इन बसों को अभ्यर्थियों को लाने के लिए बलिया, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर आदि जिलों में भेजा गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवरिया डिपो परिसर में दोपहर 12:45 बजे। सलेमपुर जाने वाले गेट के पास सलेमपुर, लार, भागलपुर के अलावा बरहज की बसें लगी हुई थीं। इसके पीछे मंदिर के पास सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, बलिया आदि जगहों के लिए क्रम से परीक्षा स्पेशल लिखा हुआ स्टीकर लगी बसें क्रम से लगी थी। पीठ पर बैग लिए जो परीक्षार्थी आ रहे थे, उनसे पूछा जा रहा था कि कहां जाना है, इसके बाद संबंधित जगहों पर जाने वाली बसों की ओर भेजते दिखाई दिए।
विज्ञापन

परिसर में हर पांच मिनट पर अन्य जिलों में जाने वाली बस व नंबर का एनाउंसमेंट भी किया जा रहा था। हालांकि कसया, पडरौना रूट पर दोपहर में बसों का अभाव दिखा। जो यात्री इन जगहों पर जाने वाले रहे, वह परेशान दिखे। पूछताछ केंद्र पर जो यात्री बसों के बारे में पूछने गए, उन्हें बताया गया कि थोड़ी देर में ही बसें आ जाएंगी।कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, बलिया आदि जनपदों के लिए स्पेशल बसें पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए चलाई जा रही हैं। प्रथम व दूसरी पाली के समाप्त हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को बसों से इन जगहों पर भेजा जा रहा है। यहीं बसें शनिवार की सुबह तक वहां से परीक्षार्थियों को लेकर आएंगी भी, इसके लिए कुल 117 बसें लगाई गई हैं। आपात स्थिति के लिए 10 रिजर्व में रखी गई हैं।
-मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed