{"_id":"66db41c3dbe22d4ca701dd0d","slug":"deoria-news-buses-will-increase-on-long-routes-including-delhi-during-festivals-deoria-news-c-208-1-deo1004-134655-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहारों पर दिल्ली सहित लंबे रूट पर बढ़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहारों पर दिल्ली सहित लंबे रूट पर बढ़ेंगी बसें
Fri, 06 Sep 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। अगले माह से शुरू हो रहे पर्वों को देखते हुए रोडवेज की ओर से लंबी दूरी पर बसों को बढ़ाने की तैयारी हो रही है। दिल्ली रूट पर अभी तीन बसे चल रही हैं। दशहरा व दीपावली के अवसर पर इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही कानपुर व लखनऊ रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
दशहरा, दीपावली, छठ पर्व को ध्यान में रखकर रोडवेज की ओर से अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कहां से यात्री ज्यादा मिलते हैं, और कहां के लिए जाते हैं इसके लिए अभी से बसों को लगाने की योजना बना रही है, ताकि यात्रियों को सहूलियत प्रदान की जा सके। देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम के 73 और अनुबंधित 127 वर्षों का संचालन हो रहा है। इसमें लोकल रूटों पर अनुबंध वाली बसों को चलाया जा रहा है जबकि निगम की अधिकांश गाड़ियों को लोकल के अलावा दिल्ली,कानपुर व लखनऊ रूट पर भेजा जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली रूट पर तीन, लखनऊ के लिए पांच और कानपुर के लिए आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। आगामी त्योहारों को देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारी लंबी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, ताकि रोडवेज की आय जहां सुधर सके वहीं यात्रियों को भी यात्रा के दौरान सहूलियत मिले। निगम की इस पहल से पर्व मनाने घर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -
कोट
त्योहारों को देखते हुए लंबी दूरी वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली रूट पर अधिक बस चलेंगी क्योंकि वहां से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है। इसके अलावा लखनऊ व कानपुर रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
-मोहम्मद इरफान, सहायक क्षेत्र प्रबंधक, रोडवेज