{"_id":"66d4c5a5818aa9350d06a7f6","slug":"deoria-news-audio-of-threat-to-junior-engineer-goes-viral-deoria-news-c-208-1-deo1004-134173-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवर अभियंता को धमकी देने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवर अभियंता को धमकी देने का ऑडियो वायरल
Mon, 02 Sep 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। बिजली निगम के अवर अभियंता और भाजपा नेता की घुड़की और धमकी का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि पता है किससे बात कर रहे मैं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हूं। अवर अभियंता ने कहा यह धमकी किसी और को दीजिएगा, मैं जनसेवक हूं।
दो दिन पहले एक व्यक्ति ने बघौचघाट अवर अभियंता को फोन किया कि मैं हाइडिल पर बैठा हूं बिजली क्यों नहीं है। अवर अभियंता ने कहा जब हाइडिल पर बैठे हैं तो वहीं पूछ लीजिए। इस पर व्यक्ति ने धमकी भरे अंदाज में कहा की आप को पता है किससे बात कर रहे हैं अपना नाम लेते हुए कहा की मैं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हूं। इस पर अवर अभियंता ने कहा कि ठीक तो है मैं जान गया अब अपनी समस्या बताइए। इस पर व्यक्ति ने कहा कि जो हाइडिल बना है वह जमीन हम लोगों ने दिया है। तब अवर अभियंता ने कहा कि जमीन वापस चाहिए या कोई और समस्या है। अवर अभियंता ने आगे कहा की भाजपा की धमकी किसी और को दीजिएगा हमको नहीं। मेरी 24 घंटे ड्यूटी नहीं है कि हाइडिल पर बैठा रहूं। संवाद