{"_id":"66e3531d9dcb0ff9d20db794","slug":"deoria-news-after-the-investigation-team-was-formed-interlocking-was-removed-and-installed-deoria-news-c-208-1-sdn1004-135131-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जांच टीम गठित होने के बाद उखड़वाया इंटरलॉकिंग लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जांच टीम गठित होने के बाद उखड़वाया इंटरलॉकिंग लगवाया
Fri, 13 Sep 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
लार। बिना टेंडर इंटरलॉकिंग सड़क उखड़वा ने की शिकायत बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी। इसके बाद एसडीएम ने टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी होते ही नगर पंचायत के ठेकेदार ने आनन-फानन में उखड़वाया गया पुरानी इंटरलॉकिंग सड़क को फिर लगवा दिया है।
लार नगर के कोइरिटोला वार्ड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने एडीएम देवरिया, एसडीएम सलेमपुर को पत्र सौंप बताया था कि वार्ड में शमसुल बीड़ी वाले के मकान के समीप इंटर लॉकिंग सड़क से वार्ड के लोगों का आना जाना होता है। सड़क कहीं पर क्षतिग्रस्त नहीं हुई है, सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए अच्छी सड़क को उखड़वाया जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिया। इसकी भनक लगते ही ठेकेदार ने आनन फानन में उखड़वाए गए इंटरलॉकिंग सड़क को मजदूरों की मदद से दोबारा लगवा दिया।
कोट
लोगों की सहूलियत के लिए सड़क बननी है। सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है। फिलहाल उखड़वाया गया इंटरलॉकिंग लगवा दिया गया है। अवर अभियंता से जानकारी लेनी है।
-मृदुल कुमार सिंह, प्रभारी ईओ नगर पंचायत लार
-- --
टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट में अगर खामियां मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-दिशा श्रीवास्तव ,एसडीएम ,सलेमपुर