{"_id":"66ec94453e3315127b0de949","slug":"deoria-news-40-meter-long-two-lane-bridge-will-be-built-on-chhoti-gandak-river-in-mahuapatan-deoria-news-c-208-1-deo1004-135636-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महुआपाटन में छोटी गंडक नदी पर 40 मीटर लंबा बनेगा टू लेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महुआपाटन में छोटी गंडक नदी पर 40 मीटर लंबा बनेगा टू लेन पुल
Fri, 20 Sep 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के महुआपाटन में 17.47 करोड़ की लागत से टू लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल 40 मीटर लंबा होगा। इस पुल के बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों के लिए यात्रा और व्यापार में भी सुविधा होगी।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि इस पुल के निर्माण से यातायात में सुधार होगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा पुल काफी पुराना है और दोनों तरफ सड़क के चौड़ीकरण के कारण यह संकरा हो गया है, जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। इस नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी।रामपुर कारखाना विकास खंड के महुआ पाटन में छोटी गंडक नदी पर वर्तमान पुल सिंगल लेन होने के चलते काफी दिक्कतें होती हैं। बड़ी गाड़ी के पुल के अंदर आने पर एक ओर का आवागमन रोकना पड़ता है। इसके चलते आए दिन राहगीरों के बीच नोकझोंक भी होती थी। इस पुल के बन जाने से जहां यातायात सुगम होगा वहीं व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।