फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Massacre Bulldozer will run on Premchand Yadav house built on government land

देवरिया नरसंहार: करतूत का हिसाब... खलिहान की जमीन पर बने प्रेमचंद यादव के मकान पर चलेगा बुलडोजर

Wed, 04 Oct 2023 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Oct 2023 09:58 AM IST
सार

Deoria Murder Case Update: 10 बीघा जमीन के लिए देवरिया में हुए हत्याकांड में सोमवार को जान गंवाने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के मकान पर बुलडोजर चल सकता है। राजस्व विभाग की टीम की नाप में इस बात के संकेत मिले हैं कि प्रेम के मकान का अधिकांश हिस्सा खलिहान की (सरकारी) जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है। 

विज्ञापन
Deoria Massacre Bulldozer will run on Premchand Yadav house built on government land
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में 10 बीघा जमीन के लिए हुए खूनखराबे के बाद पुलिस-प्रशासन ने सोमवार जान गंवाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की घेराबंदी भी शुरू कर दी है। भीड़ के हाथों मारे गए दूसरे पक्ष के पांच लोगों का हिसाब उनके परिवार को चुकाना पड़ सकता है। उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीम की नापी में इस बात के संकेत मिले हैं कि प्रेम के मकान का अधिकांश हिस्सा खलिहान की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है। इसके अलावा गांव में अन्य सरकारी भूमि पर कब्जे की जांच भी राजस्व विभाग कर रहा है। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभयपुर गांव में सरकारी भूमि की पैमाइश के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


टीम पूरे दिन गांव में नाप का काम करती रही। प्रेमचंद यादव के खिलाफ सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। डीएम ने रुद्रपुर के एसडीएम योगेश गौड़ को राजस्व अभिलेखों की जांच कर प्रेम और उसके परिवार के नाम पर दर्ज जमीनों की ब्योरा देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने सीआरओ रजनीश राय के नेतृत्व में एसडीएम सीमा पांडेय, तहसीलदार केशव प्रसाद और नायाब तहसीलदार अनिल तिवारी सहित राजस्व विभाग के छह सदस्यों की टीम का गठन किया है।मंगलवार को टीम ने गांव में दिनभर पैमाइश की।

इस दौरान प्रेम यादव के मकान और उसके अगल-बगल की भूमि की नाम की गई। गांव में खलिहान, ग्राम सभा, गड्ढा, स्कूल और वन विभाग की जमीन की भी नाप की गई है। टीम को पूरे गांव की पैमाइश के बाद डीएम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देनी है।

सीआरओ रजनीश राय ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन की पैमाइश की जा रही है। जांच टीम के रिपोर्ट देने के बाद ही अवैध कब्जे के बारे में कुछ कहा जा सकता है। गांव के लोगों ने बताया कि प्रेम का मकान खलिहान की जमीन पर बना है। इसके अलावा उसने कई जमीनों पर अवैध कब्जा किया है।

दूसरी बार चढ़कर आए दरवाजे पर, खत्म कर दिया पूरा परिवार
सत्यप्रकाश के परिजन और ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को पहले प्रेम आया था और झगड़े के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन, कुछ ही देर बाद बाइक सवार आए और घटना को अंजाम दे दिया गया। इसमें प्रेम के परिजन गोलबंद होकर आए थे। घर में घुसकर फायरिंग के साथ ही धारदार हथियारों से हमला कर पांच लोगों की जान ले ली।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी जमीनों की नाप का निर्देश दिया गया है। टीम ने मंगलवार को नापी की है। अभी रिपोर्ट मेरे पास नहीं आई। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed