{"_id":"6527931a84cebd58dc00e2f5","slug":"deoria-mass-murder-no-entry-of-outsiders-in-fatehpur-after-5-pm-police-alert-on-decision-to-run-bulldozer-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Mass Murder: फतेहपुर में शाम 5 बजे के बाद बाहरियों की नोएंट्री, बुलडोजर चलाने के फैसले पर पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Mass Murder: फतेहपुर में शाम 5 बजे के बाद बाहरियों की नोएंट्री, बुलडोजर चलाने के फैसले पर पुलिस अलर्ट
Thu, 12 Oct 2023 12:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:15 PM IST
सार
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान की चारों तरफ से पुलिस ने किलाबंदी कर दी है। फतेहपुर में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि और तहसीलदार कोर्ट से फैसला आने के बाद गांव में पुलिस की निगहबानी तेज हो गई है।
विज्ञापन
देवरिया हत्याकांड: बाहरियों को गांव में प्रवेश पर रोक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फतेहपुर के लेड़हा टोले में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने के फैसले के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। शाम पांच बजे के बाद से गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। बुधवार को किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में जाने की अनुमति नहीं दी गई।
पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान की चारों तरफ से किलाबंदी कर दी है। फतेहपुर में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि और तहसीलदार कोर्ट से फैसला आने के बाद गांव में पुलिस की निगहबानी तेज हो गई है।
गांव में सायरन बजाकर पुलिस पूरे दिन घूमती रही। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान के चारों तरफ किलेबंदी कर दी है। इसको लेकर लोग जल्द बेदखली की कार्रवाई होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में सामूहिक हत्याकांड के स्थल लेड़हा स्थित सत्यप्रकाश दूबे के मकान से लेकर अभयपुर में प्रेम यादव के मकान तक कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। गांव के हर संपर्क मार्ग पर पुलिस का पहरा देख घरों से लोग कम ही निकल रहे हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति का गांव में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। हर बैरियर पर पुलिस सभी आने-जाने वाले पर खास निगाह गड़ाए हुए है।

दो अक्तूबर को गांव में घटना होने के बाद लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। सोमवार को पैमाइश के दौरान जगह-जगह नारेबाजी और हूटिंग के बाद पुलिस की बढ़ी सख्ती से लोगों में दहशत है।
पुलिस बेवजह गांव में आने-जाने वालों से पूछताछ कर रही है। गांव में बुधवार को बच्चे स्कूल गए, हालांकि अभिभावक सशंकित रहे। दूर-दराज के रिश्तेदार हर रोज फोन कर कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। किसी के आने-जाने पर रोक नहीं है। लेकिन धारा 144 का पालन कराया जा रहा है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।