फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria mahotsaw

Deoria News: आकांक्षा समिति ने लघु नाटिका से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Sun, 11 Feb 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
deoria mahotsaw
बंगला देश से फुटबाल मैच जीत कर लौटी हिना को देविरया महोत्वस में किया सम्मानित।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

चीनी मिल मैदान में चल रहा देवरिया महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में आयोजित देवरिया महोत्सव में शनिवार की शाम आकांक्षा समिति की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकतापरक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसे उपस्थित लोगों ने जमकर सराहा। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मुक्तकंठ से नाट्यकर्मियों की प्रशंसा की।
आकांक्षा समिति की अध्यक्षा भावना सिंह ने कहा कि प्रस्तुत नाटिका के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया गया है। प्रस्तुत नाटिका में हम सभी के लिए एक संदेश है कि जीवन अनमोल है। उसकी रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। साथ ही हम सभी से एक आकांक्षा भी कि हम नियमों का स्वतः पालन करें और अपना जीवन सुरक्षित रखें। सड़क दुर्घटनाओं के और भी कई कारण हैं।
विज्ञापन

बताया कि सभी को वाहन चलाते समय या वाहन का उपयोग करते समय निर्देशों और नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा जैसे नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। रैश ड्राइविंग या नशे में गाड़ी चलाना कारों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को इस सार्वजनिक मुद्दे के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। सड़क दुर्घटनाओं के कारण हर साल दुनिया भर में 1.2 मिलियन से अधिक लोग मारे जाते हैं। 20 से 50 मिलियन लोग गंभीर चोटों के शिकार होते हैं। इसलिए यह इन दिनों एक गंभीर मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्थिति रिपोर्ट नामक एक रिपोर्ट की भविष्यवाणी के अनुसार, 2030 तक सड़क दुर्घटनाएं मौत का पांचवां प्रमुख कारण बन जाएंगी। इसे अपने लिए एक चेतावनी के रूप में मानना चाहिए। क्योंकि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण लापरवाही है।
इस अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, भारती शुक्ल, मोनिका अरोड़ा, प्रियंका सिंह, अर्शिया रहमान, माया त्रिपाठी, सुधा, उषा मणि, प्रियंका जोशी, शीला श्रीवास्तव, सरिता त्रिपाठी, रिचा सिंह, प्रिया श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

भक्ति प्रहर में रामरक्षास्त्रोत का हुआ पाठ
देवरिया महोत्सव के सातवें दिन भक्ति प्रहर में रामरक्षास्त्रोत का पाठ हुआ। पंडित घनश्यामा ओझा आचार्य सहित अन्य ने पाठ किया। देवरिया महोत्सव में आयोजित भक्ति प्रहर के सातवें दिन के मुख्य यजमान सीएमएस डाॅ. एचके मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संयोजन सौरभ श्रीवास्तव ने किया। ज्योतिषाचार्य शंख बाबा के नेतृत्व में विकास कुमार पांडेय, नर्वदेश्वर पांडेय, व्यास आनंद मिश्र, धीरज पांडेय, सप्तऋषि चौबे आदि ग्यारह ब्राह्मणों ने रामरक्षास्त्रोत का 501 पाठ कराया। सायंकालीन आरती में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
देवरिया महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें देसही देवरिया विकास खंड से संविलियन विद्यालय बेलवा के अध्यापक राजेंद्र यादव और अफजल हुसैन के निर्देशन में जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर दूल्ह की आकृति निषाद व चांदनी शर्मा ने निपुण संवाद प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित दर्शकों को दिया। संविलियन विद्यालय माड़ीपार की शिक्षिका अर्चना शुक्ला की टीम ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय कृष्ण नगर फुलवरिया करण की अध्यापिका नीलम सिंह के निर्देशन में छात्रा शशि कला की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया गया। संविलन विद्यालय पिपरा दौला कदम विकासखंड देसही देवरिया की छात्रा आलिया और परी ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। दृष्टि बाधित छात्र गोपाल भारती ने भक्ति गीत का गायन किया इसके लिए शिक्षक अवनिंद्र कुमार उपस्थित थे। देवरिया महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और छात्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव तथा जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने वाले अध्यापकों में संविलयन विद्यालय मदिरा पाली खास से श्रीराम गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय चांदपार विकासखंड रामपुर कारखाना से भोला चौधरी, विकासखंड गौरी बाजार से नसीब अली आदि अध्यापक को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग से जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्रा की ओर से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता पर चर्चा की गई। रामपुर कारखाना विकास खंड के संविलयन विद्यालय मदिरा पाली खास से सहायक अध्यापक श्रीराम गुप्ता की ओर से मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया गया।

पशुपालन विभाग के योजनाओं की दी गई जानकारी
देवरिया महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक कुमार त्रिपाठी ने पशुपालन विभाग की समस्त योजनाओं जैसे कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बंध्याकरण, चिकित्सा आदि के साथ-साथ राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना नंद बाबा प्रगतिशील पशुपालक योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना आदि के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पशुपालकों की ओर से अपनी सफलता की कहानी उपस्थित पशुपालकों को बताई। पशुधन बीमा योजना की लाभार्थी हेमलता पांडेय ने बताया कि बहुत पहले से वे पशुपालक का कार्य कर रही है। दुर्भाग्यवश पशु की मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उन्हें नया पशु खरीदने में काफी दिक्कत हुई। पशुधन बीमा योजना से अब वह अपने आपको पशु से सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पशु की मृत्यु के बाद उन्हें बीमा कंपनी से पशु खरीदने के लिए धन क्लेम के रूप में प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार बसंत यादव, कृष्णकांत, दिलीप यादव, सत्येंद्र मल्ल ने बीमा से प्राप्त लाभ के बारे लोगों को अपने अनुभव बताए। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत भटनी के आतिश दीक्षित ने बताया कि वह पशु आश्रम स्थल घाटी से चार गोवंश ले आए और उन्हें पाल कर आज बैलगाड़ी के प्रयोग कर रहे हैं। इससे उनका जीविकोपार्जन चल रहा है। इसी प्रकार शैलेश राय, मनीष यादव ने उक्त योजना से काम में बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed