{"_id":"66b499924b8b9f2a0a0ab187","slug":"deoria-in-charge-minister-dayashankar-singh-inquired-about-the-condition-of-sick-children-treatment-going-on-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News:मंत्री दयाशंकर सिंह ने बीमार बच्चों का जाना हाल, छोला-पूड़ी खाकर हो गए हैं अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News:मंत्री दयाशंकर सिंह ने बीमार बच्चों का जाना हाल, छोला-पूड़ी खाकर हो गए हैं अस्पताल में भर्ती
Thu, 08 Aug 2024 03:40 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:40 PM IST
सार
देवरिया के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ इलाजरत बच्चों का हाल जाना। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना से प्रभावित छात्रों का कुशलक्षेम जानने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने बच्चों का हाल लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवरिया के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ इलाजरत बच्चों का हाल जाना। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना से प्रभावित छात्रों का कुशलक्षेम जानने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने प्रभारी मंत्री को चिकित्सारत बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद कर मिल रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में पूछा, जिस पर सभी लोगों ने संतोष जताया।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों तथा अभिभावकों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि फूड प्वॉइजनिंग की घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मेस का संचालन करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य का निलंबन भी हो चुका है। मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।