फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria facing jam problem, officer undefined

जाम का इलाज नहीं ढूंढ़ पा रहे अफसर

Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
deoria facing jam problem, officer undefined
शहर में जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर में आए दिन लगने वाले जाम का इलाज अफसर नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं। अवकाश वाले दिनों की बात छोड़ दी जाय तो कोई भी दिन ऐसा नहीं हैं, जिस दिन जाम के झाम से लोगबाग दो-चार न हों। सोमवार की ही बात ली जाय तो जाम में सभी को परेेशान किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर मोड से सुभाष चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि, जाम के लिए लोग खुद भी जिम्मेदार हैं। लोगों के गलत साइट चलने की वजह से ही यह समस्या और भीषण हो जा रही है।

विज्ञापन

 
सड़कें  संकरी हैं, वाहनों की संख्या काफी है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मुठ्ठी भर पुलिसकर्मी हैं। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है। बिहार के अलावा गोरखपुर, बलिया जिले को जोड़ने वाला यह मार्ग खस्ताहाल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वाहन हिचकोले तो खाते ही हैं, साथ में जाम भी परेशानी का सबब बन जाती है। स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों के खुलने और बंद होने के समय हालत और भी बदतर हो जाती है। यदि जाम में बच्चे फंस गए तो उनका समय से स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यही हाल कर्मचारियों का भी है। 


तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने चार माह पहले शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने में दिलचस्पी दिखाई थी। एसपी कार्यालय से सुभाष चौक तक यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वन वे व्यवस्था की। फिलहाल यह व्यवस्था अभी लागू है। फिर भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed