{"_id":"5e2c7c878ebc3e4adb512a4b","slug":"deoria-deoria-news-gkp33861075","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की तरक्की से देश में आएंगी खुशहाली-कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की तरक्की से देश में आएंगी खुशहाली-कृषि मंत्री
विज्ञापन
ेवरिया महोत्सव में कृषि कुंभ मेला का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और एमएलसी देवेन्द्र प्रताप स?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की तरक्की से आएंगी खुशहाली : कृषिमंत्री
तीन दिवसीय कृषि कुंभ का आगाज, 100 से अधिक जागरूकता के लिए लगा है स्टाल
पथरदेवा और देवरिया ब्लॉक के किसानों को दिया गया मिनी कीट और नमी सूचक यंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया महोत्सव में दूसरे दिन तीन दिवसीय कृषि कुंभ का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दीप जलाकर किया। किसानों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को मिनी कीट और सोलर पंप प्रमाण पत्र दिया गया। 100 से अधिक लगाए गए स्टालों का अवलोकन नेताओं और अफसरों ने किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि गांव के किसान सुखी रहेगा तभी देश खुशहाल होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। तहसील और ब्लॉकों में कृषि मेला के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार जो जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी का विकास कर रही है। किसानों की बदहाली दूर करने के लिए लगाकर कार्यक्रमों का आयोजन और प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अभियान चलाकर लोगों को दिया जा रहा है। किसानों की तंगहाली काफी हद तक दूरी हुई है। पथरदेवा, देवघाट, छितौनी, सीरजमदेई गांव के किसानों को मूंग का मिनी किट दिया गया। देवरिया तहसील के किसानों को नमी सूचक यंत्र दिया गया और चार किसानों को सोलर पंप का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, कृषि उप निदेशक डॉ. एके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, मंजू पांडेय प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
एससी एसटी हब का हुआ उद्घाटन
एससी एसटी हब का डीएम अमित किशोर और सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसमें एक से बढ़कर एक स्टाल लगाए गए है और खरीदारों की भीड़ भी उमड़ रही है।