{"_id":"5e2b26338ebc3eeb85019a20","slug":"deoria-deoria-news-gkp338488939","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान में चोरी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान में चोरी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ की दुकान में चोरी, लोगों ने सड़क जाम किया
बघौचघाट थानाक्षेत्र विशुनपुरा बाजार में हुई चोरी की घटना
एसपी ने एसओ, हल्का दरोगा और सिपाहियों को तलब किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। स्थानीय थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार स्थित एक सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और गहने चुरा लिया। एक के बाद एक हुई चोरी की घटना से नाराज लोगों ने यहां सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ राममोहन सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। एसपी ने एसओ, हल्का इंचार्ज और सिपाहियों को तलब किया है।
विशुनपुरा बाजार के ही रहने वाले महेंद्र वर्मा की चौराहे पर सराफ की दुकान है। रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात उन्होंने दुकान बंद कर दिया और घर चले गए। रात के किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुरा ले गए। रात में गश्त के दौरान पुलिस ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा तो दुकानदार महेंद्र वर्मा को सूचना दी। दुकानदार पहुंचा तो नजारा देखकर भौचक रह गया। दुकानदार के अनुसार चोर 2500 रुपये नकद और एक किलोग्राम चांदी का पुराना आभूषण चुरा ले गए हैं। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार और क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विशुनपुरा बाजार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर एसओ राममोहन सिंह पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए लोगों से पूरी जानकारी लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद यहां जाम खुल सका। इस बाबत थानाध्यक्ष राममोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जाम करने वालों को समझाया गया। चोरों की तलाश कराई जा रही है। इधर, इस घटना से नाराज एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसओ राममोहन सिंह, हल्का इंचार्ज और सिपाहियों को तलब किया है।