{"_id":"5e0a39258ebc3e880f0046f6","slug":"deoria-deoria-news-gkp335306890","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन
बरहज के समृद्ध हाल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दीप प्रज्जवलन करते मुख्य अतिथि और सम्मा?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
अभाविप प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। आजादनगर स्थित समृद्ध हाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2019 के करीब 400 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज और देश के उत्थान के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक आंदोलन करती रही है। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में सकारात्मक परिवर्तन होता है। समारोह में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और परास्नातक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले करीब 400 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, खड्ग बहादुर यादव, अजीत जायसवाल, अभयानंद तिवारी, शिवम निषाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राकेश मौर्य, मनीष, विशाल गुप्ता, रोहित निषाद, नम्रता मिश्रा, शुभम निषाद, संज्ञा यादव, आंचल साहनी, रिशू यादव, हिना खातून, अमन गुप्ता, नेहा निषाद, मुस्कान गुप्ता, पूजा वर्मा, जया सिंह, प्रियंका गुप्ता, अनन्या, रामेश्वर आदि उपस्थित रहे।