फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

सेंट्रल एकेडमी के छात्रों ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

Wed, 27 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deoria
अमर उजाला के तरफ से सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित अपराजिता के तहत छात्राओ को शपथ दिलाया गया। - फोटो : DEORIA
सेंट्रल एकेडमी के छात्रों ने सीखें आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

अपराजिता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ‘अमर उजाला अपराजिता’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को सेंट्रल एकेडमी में छात्रों को आत्मरक्षा का गुर सिखाया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रतिमा मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को सशक्त और स्वयं की रक्षा के प्रति सजग करने के लिए ‘अमर उजाला’ ने अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में छात्राओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है। अपराजिता अभियान के तहत लड़कियां खुद की रक्षा के प्रति सजग होंगी।

सोंदा गांव स्थित सेंट्रल एकेडमी में बुधवार को आत्मरक्षा का गुर राजस्थान पुलिस के पूर्व प्रशिक्षक अभय करन ने छात्रों को सिखाया। प्रशिक्षक अभय ने सुरक्षा का डेमो भी दिखाया कि किस तरह हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कई टिप्स भी छात्रों को दिए। समाजसेवी आस्तिक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन स्कूलों में समय-समय पर होते रहना चाहिए ताकि लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़े और वह खुद की रक्षा कर सकें। शिक्षिका अर्चना तिवारी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षित होने के साथ साथ सेल्फ डिफेंस भी सीखना चाहिए। ताकि वे बिना डरे स्कूल आ सकें। शिक्षिका कृष्णावती तिवारी ने कहा कि शासन ने हेल्पलाइन खोली हुई है। लड़कियां तभी सुरक्षित होगी तब उनमें डर समाप्त होगा। इस मौके पर लक्ष्मी द्विवेदी, सरिता शाही, पूनम श्रीवास्तव, बीएस पांडेय, बीएन मिश्र, आरपी सिंह, कमलेकर मिश्र, एम पांडेय, अरुण तिवारी, दिनेश चौरसिया, कमलेश्वर मिश्रा, रियासत मंसूरी, गिरिजेश प्रसाद, लक्ष्मी तिवारी, मंजू मिश्रा, आरपी तिवारी, नेहा पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed