{"_id":"5dc5a9a88ebc3e5b7c7c26df","slug":"deoria-deoria-news-gkp3285543170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मझौलीराज में सड़क हादसे में मृत सुनरी देवी
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत
सलेमपुर के मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के पास हुआ हादसा
मईल थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव की रहने वाली थी सुनरी देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भतीजे के मुंडन संस्कार में जा रही एक महिला की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। खुशियों वाले घर में मातम छा गया। घटना के बाद चार पहिया वाहन लेकर चालक भाग गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
मईल थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी सुनरी देवी 55 पत्नी शिवप्रसाद यादव का मायका सलेमपुर के मझौलीराज के करजावानी वार्ड में है। सुनरी देवी के भाई जगदीश यादव के बेटे का शुक्रवार को पास के भगड़ा भवानी मंदिर में मुंडन संस्कार था। सुबह 10 बजे सभी लोग हंसी-खुशी से वहीं जा रहे थे। सुनरी देवी सड़क पार करने के दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल सुनरी देवी को परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत होने की सूचना मिली थी, कार्रवाई की जा रही है।
ससुराल-मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल
सुनरी देवी की मौत से मायके में चल रहा खुशी का माहौल गम में बदल गया, वहीं ससुराल में भी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोग नियति को कोस रहे हैं। मईल थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी शिवप्रसाद यादव एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य कर परिवार की जीविका चलाते हैं। सुनरी देवी घर के काम में सहयोग करती थीं। भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने वह कुछ दिन पूर्व मायके गई थीं। किसी को क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। मंदिर पहुंचने से पहले ही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से सुनरी देवी की मौत हो गई। मायकेवालों के साथ ही सभी रिश्तेदार गमगीन हो गए। मिश्रौली गांव में सूचना मिली तो मृतका के दोनों बेटे, बहू और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांववाले भी इस घटना से दुखी हैं।