फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sun, 27 Oct 2019 05:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
deoria
92- सड़क हादसे में मरे शिवहरि की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

पत्नी, बेटी के पास ससुराल में मनाने जा रहा था दीवाली
गोरखपुर के झगहां थाना के समीप हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। ससुराल में पत्नी और बेटी के पास दीवाली मनाने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ बाइक सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर झगहां थाने के बरही गांव के समीप हुई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

नगर के मलहटोली वार्ड निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक विश्वनाथ यादव के दो पुत्रों में छोटा शिवहरि यादव उर्फ मुन्ना 27 वर्ष मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दीवाली से पहले उसकी पत्नी पूजा बेटी सृष्टि के साथ मायके गई थी। शिवहरि परिवार के साथ दीवाली मनाने को शनिवार को पूरे दिन तैयारी किया। पटाखे, मिठाई खरीद कर वह अपने दोस्त दुग्धेश्वरनाथ वार्ड के विकास मद्धेशिया 16 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुन्ना के साथ बाइक से ससुराल खरखुटा थाना झगहा गोरखपुर को निकला। रात करीब नौ बजे बजे बरही गांव के पास सामने से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। बाइक सवार सड़क के किनारे गिर कर लहूलुहान हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से शिवहरि की मौके पर ही मौत हो गई। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की खबर सुन घर वाले गोरखपुर शव ले आने को गए। घटना से खुशियों भरे घर में मातम छा गया। पति के आने के इंतजार में बैठी पूजा मौत की सूचना पर दहाड़े मार कर रोने लगी। वह मायके से रविवार की सुबह ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed