फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Wed, 16 Oct 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria
फ़ाइल फोटो अभिषेक यादव। - फोटो : DEORIA
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

भटनी। भटनी-भाटपारानी मार्ग पर थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घायल को लेकर लोग पीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर की अनुपस्थिति पर लोगों ने हंगामा भी किया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भरहेचौरा गांव निवासी लालजी यादव का बेटा अभिषेक यादव (22) अपने साथी लवकुश तिवारी (21) के साथ बुधवार की शाम घर से भाटपाररानी के लिए बाइक से निकला। रात करीब आठ बजे सोनबरसा गांव के पास दोनों सड़क किनारे लहूलुहान पड़े थे। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। आसपास के लोगों ने दोनों को भटनी पीएचसी पहुंचाया, तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। पीएचसी पर डॉक्टर के नहीं होने से लोगों ने हंगामा किया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। घायल लवकुश को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। अभिषेक स्नातक का छात्र था। सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहन रीतू, प्रीति और प्रियंका हैं। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महिला से दुष्कर्म का आरोप
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मंगलवार को वह बकरी चराने खेत की ओर गई थी। वहां नशे में धुत गांव के एक व्यक्ति ने गाली-गलौज किया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। कुछ ही देर में आरोपी अपने चाचा के साथ पहुंचकर धमकाने लगा। महिला ने बुधवार की शाम थाने में तहरीर दी। देर शाम तक केस दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed