फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

घूस लेने के आरोप में दरोगा निलंबित

Fri, 13 Sep 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria
घूस लेने के आरोप में दरोगा निलंबित
विज्ञापन

- तरकुलवा थाने का मामला, दुर्घटना में जांच के नाम पर लिए थे 2970 रुपये
- शिकायत के बाद एसपी ने की कार्रवाई, दरोगा ने पीड़ित को वापस किए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सड़क हादसे में मौत के मामले की जांच में रिश्वत लेने के आरोपी तरकुलवा थाने के दरोगा को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बृहस्पतिवार की रात निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दरोगा ने पीड़ित को घूस में ली गई रकम लौटा दी है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुजहना लाला गांव निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की कंचनपुर चौराहे पर कबाड़ की दुकान है। उनके छोटे भाई जयप्रकाश जायसवाल भी यही काम करते थे। चार अगस्त को चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से जयप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच एसआई हरिलाल राव को सौंपी गई। उन्होंने जांच के नाम पर मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश जायसवाल से 2970 रुपये घूस लिए थे। 31 अगस्त को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र तरकुलवा थाने का मुआयना करने पहुंचे तो ओमप्रकाश जायसवाल ने उनसे मिलकर दरोगा की शिकायत की। उन्होंने कहा कि एसआई ने मामले की जांच के नाम पर उनसे 2970 रुपये की रिश्वत ली थी। साथ ही उन्होंने गलत तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ दी। शिकायत की जांच में पता चला कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कोर्ट के आदेश पर छोड़ा गया है, जबकि दरोगा द्वारा रुपये लेने की बात सही मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने गुरुवार की रात आरोपी दरोगा हरिलाल राव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed