फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सीबीआई ने एसआईटी के विवेचक समेत कुछ लोगों के नंबर लिए

Thu, 05 Sep 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
deoria
न्यायालय परिसर में कागजातो का सीबीआई ने जांच पडताल किया। - फोटो : DEORIA
सीजेएम और पाक्सो कोर्ट से सीबीआई ने ली जानकारी
विज्ञापन

चार मुकदमों से जुड़ी पत्रावलियों के नकल के लिए दिया प्रार्थना पत्र
एक घंटे तक कोर्ट परिसर में रही सीबीआई टीम, बालिका गृह का किया अवलोकन
सीबीआई की मौजूदगी के दौरान न्यायालय परिसर में ही रहे गिरिजा, मोहन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम गुरुवार को दीवानी न्यायालय पहुंची। सीजेएम और पाक्सो कोर्ट में चल रहे चार अलग-अलग मुकदमों से जुड़ी पत्रावलियों के बारे में जानकारी ली। इनकी प्रति लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। करीब एक घंटे तक सीबीआई टीम न्यायालय परिसर में जमी रही। इस दौरान मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी व कंचनलता भी न्यायालय परिसर में ही मौजूद रहीं। इसके पहले टीम ने कोतवाली पहुंचकर एसआईटी के विवेचक और उनसे जुड़े अन्य लोगों के नंबर लिए। सदर कोतवाल को नोटिस देकर कई दस्तावेज तलब किए हैं। बालिका गृहकांड की जांच के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को जिले में आई थी। पहले दिन कोतवाली पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया था। इसके बाद कोर्ट पहुंचकर भी दस्तावेज देखे। पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाने पर गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे सीबीआई के विवेचक विवेक श्रीवास्तव अपने दोनों सहयोगियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाल से मिलकर मुकदमे के संबंध में जानकारी लेनी थी, मगर कोतवाल के जिले से बाहर से मुलाकात नहीं हो सकी। टीम के सदस्यों ने प्रभार देख रहे मनोज कुमार से मिलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन वह शहर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में व्यस्त थे। विवेचक ने कार्यालय के लोगों से एसआईटी के विवेचक बृजेश सिंह यादव, उनकी सहयोगी महिला इंस्पेक्टर सरोज शर्मा समेत अन्य लोगों के नंबर हासिल किए। एक घंटे बाद टीम कोतवाली से निकली और सीधे न्यायालय पहुंची। दोपहर 11.45 बजे टीम के सदस्य सीजेएम न्यायालय में गए। विश्राम कक्ष में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी से वार्ता की। जांच अधिकारी ने सदर कोतवाली के पैरोकार से मुकदमे के कागजात कहां-कहां दिए गए हैं, इस बारे में जानकारी ली। सीजेएम से भी बातचीत कर कुछ जानकारी ली गई। सीजेएम न्यायालय में टीम एक घंटे तक जानकारी लेती रही। पाक्सो कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की ओर से दिए गए प्रपत्रों की नकल चाही। इसके बाद टीम के सदस्य डाक बंगले में चले गए।
सदर कोतवाल को नोटिस देकर कागजात मांगे
सीबीआई के विवेचक विवेक श्रीवास्तव ने सदर कोतवाल को नोटिस देकर मुकदमे से संबंधित कागजात मांगे हैं। इसमें बालगृह बालिका कांड में दर्ज मुकदमों, जांच और कोर्ट में दाखिल किए गए चार्जशीट की छायाप्रति मांगी गई है। सीबीआई से नोटिस मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस कागजात तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पहुंच देखा बालगृह बालिका
सीबीआई टीम बुधवार की देर शाम स्टेशन रोड स्थित बालगृह बालिका को देखने पहुंची। सील किए गए बालगृह बालिका का टीम के सदस्यों ने बाहर से अवलोकन किया। कुछ देर तक अवलोकन के बाद सीबीआई टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी पर आईं गिरिजा
बालगृह बालिका कांड की मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी गुरुवार को कोर्ट में पेशी पर आए। सीबीआई टीम भी कोर्ट में पहुंची थी, लेकिन दोनों के बीच मुलाकात नहीं हुई। पेशी के बाद दोनों को वापस जेल में ले जाया गया। इस मामले में जमानत पर बाहर आ चुकी गिरिजा त्रिपाठी की बेटी व अधीक्षिका कंचनलता त्रिपाठी भी कोर्ट परिसर में ही मौजूद रहीं।

डीपीओ आफिस से भी पूछताछ कर सकती है सीबीआई
सीबीआई टीम मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी और उनके अधीनस्थों से भी पूछताछ कर सकती है। पांच अगस्त को बालिका गृह पर कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ डीपीओ और अन्य विभागीय लोग भी साथ रहे। डीपीओ ने ही मान्यता स्थगित होने के बावजूद संस्था के संचालन की शिकायत की थी। एसआईटी ने भी डीपीओ कार्यालय से बालिका गृह के बारे में कई दिनों तक पूछताछ कर जानकारी ली। अब सीबीआई के भी उनसे पूछताछ करने की संभावना है। हालांकि कार्यालय के लोग अब तक कोई पत्र नहीं आने की दलील दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed