फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर संचालक से दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये की लूट

Wed, 04 Sep 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria
बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में बुधवार को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से तीन लाख की लूट - फोटो : DEORIA
ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े ढाई लाख लूटे
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव की घटना, सहमा इलाका
असलहों से लैस छह बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
लैपटॉप, मोबाइल और कैमरे का हार्ड डिस्क उठा ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी (देवरिया)। बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में बुधवार को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाश केंद्र में रखा लैपटॉप, तीन मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से बिहार की तरफ भाग गए। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ सलेमपुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली।
रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी आफताब आलम (42) बाजार से पश्चिम मैरवा-सोहनपुर मार्ग पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। केंद्र से ऑनलाइन टिकट भी बुक करते हैं। संचालक आफताब आलम ने बताया कि सुबह नौ बजे वह ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। उसी दौरान गांव निवासी गुलाब मिश्र अपने भांजे रामू शुक्ल के साथ दुबई के लिए टिकट बनवाने आए। संचालक टिकट निकालने की प्रक्रिया में लगे थे तभी 16 वर्षीय किशोर तेजी से दुकान में आया। जल्दी में होने की बात कहकर पैसे निकालने को कहा। आफताब ने बताया कि स्वाइप मशीन से उसने 500 रुपये निकाले। बगल में स्थित पेट्रोल पंप से तेल भराने की बात कहकर निकला था कि छह हथियार बंद लुटेरे दुकान में घुस गए। चार बदमाशों के हाथ में पिस्टल, एक के हाथ में तमंचा और छठे बदमाश के हाथ में नुकीला खंजर था। सभी की उम्र 16 से 25 वर्ष के बीच थी। एक बदमाश ने संचालक के सिर पर कट्टा सटाकर पांच-सात घूसा मारा। कुर्सी से उतारकर घुटने के बल सिर जमीन में सटा दिया। कैश काउंटर की चाभी लेकर उसमें रखा ढाई लाख रुपये और वहां मौजूद मामा-भांजे से मोबाइल और पर्स लूट लिया। दस मिनट में घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप और तीन मोबाइल भी लेते गए। पीड़ित ने बाइक से जाकर पुलिस चौकी पर लूट की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। लुटेरों की तलाश में वाहन चेकिंग शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। संचालक आफताब ने 2.40 लाख रुपये लूट की तहरीर दी। मामा-भांजे से 15 हजार रुपये लूटे जाने की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी-एएसपी ने पूछताछ कर ली जानकारी
लूट की सूचना मिलते ही बनकटा थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह कुछ देर में मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे में सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की। इसी दौरान एएसपी शिष्यपाल भी पहुंचे। पूछताछ के बाद एएसपी बिहार बॉर्डर की ओर गए और सीओ सलेमपुर घटनास्थल के सामने से गुठनी बिहार जाने वाली सड़क पर निकल गए। दोपहर सवा एक बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र संचालक से 15 मिनट तक पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नए उम्र के लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है। 10.26 बजे 500 रुपये निकालने वाले किशोर पर शंका अधिक है क्योंकि उसके निकलते ही 10.30 बजे लूट हो गई। बैंक से उसका विवरण निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे लुटेरे
ग्राहक सेवा संचालक ने बताया कि लुटेरों की संख्या छह थी। वे तीन बाइक से आए थे। दो बाइक मैंने देखी, इसमें एक पर नंबर प्लेट नहीं लगा था। एक लाल रंग की अपाची थी तो दूसरी सफेद रंग की तीसरी बाइक शायद होंडा शाइन थी।
पूरी तैयारी से आए थे बदमाश
दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरे पूरी तैयारी से थे। लूट के बाद ग्राहक और संचालक की बाइक का प्लग निकाल गए, जिससे कि वे पीछा न कर सकें। छह की संख्या में आए बदमाश इतने बेखौफ थे कि मुंह भी नहीं ढंके थे।
पुलिस चौकी होकर ही निकले बदमाश
घटनास्थल से 150 मीटर दूर बिहार बॉर्डर पर बनकटा थाने की रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी स्थित है। इसके बाद भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि एक बाइक पर सवार दो लुटेरे पुलिस चौकी होकर ही निकले।
बॉर्डर इलाके में चेकिंग का दावा खोखला
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खास मौकों को छोड़कर वाहन चेकिंग नहीं होती। बिना नंबर की गाड़ियों के बेखौफ दौड़ने और पुलिस की निष्क्रियता से बदमाश वारदात के बाद आसानी से निकल गए।

ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर बदमाशों ने संचालक से 2.40 लाख और टिकट लेने आए मामा-भांजे से 15 हजार रुपये लूट लिया। मामले में केस दर्ज कर दो टीम लगा दी गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed