{"_id":"5d5ad43a8ebc3e899f5dc351","slug":"deoria-deoria-news-gkp318198733","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में पलटी नाव, दस लड़कियां डूबी, नौ को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में पलटी नाव, दस लड़कियां डूबी, नौ को बचाया गया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना हरपुर गांव में नाव डूबने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में पलटी नाव, नौ को बचाया, एक लापता
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरपुर गांव की घटना
देर शाम तक डूबी शालू का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटे थे गोताखोर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के हरपुर गांव में सोमवार की शाम छोटी गंडक नदी में नाव पलट गई। नाव पर 10 लड़कियां सवार थीं। इसमें नौ को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक का पता नहीं चल सका। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ के जवान में नदी में डूबी बालिका की तलाश में जुटे थे।
हरपुर गांव की कुछ लड़कियों ने सोमवार को भाई की लंबी उम्र व परिवार की मंगलकामना के लिए बहुला चतुर्थी का व्रत रखा था। दिनभर व्रत के बाद शाम को पूजन से पूर्व वह नदी में नहाने गई थीं। नदी किनारे बंधे एक नाव पर 10 लड़कियां सवार हो गई। वह खुद नाव चलाते हुए आगे ले जा रही थीं, तभी क्षमता से अधिक भार के कारण नाव पलट गई। नाव पर सवार अशोक राव की बेटी शालू (12), उसकी बहन नीलू (14), सुग्रीव राव की बेटी रुचि (16), मिंकी (25), पायल (10), सुरेंद्र राव की पुत्री सुरुचि (10), गोल्डी (20), कमलेश राव की पुत्री काजल (14), अवधेश राव की पुत्री पायल (10) व सोमनाथ की पुत्री रिया (10) नदी में डूबने लगी। उनकी चीख किनारे खड़े लोग बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। काफी प्रयासों से नौ लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शालू का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। घटना की सूचना के बाद रामपुर कारखाना, सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ के जवान भी तलाश में जुटे हुए थे।
युवाओं की मेहनत से बची नौ की जान
रामपुर कारखाना। घटना के वक्त नदी किनारे आसपास के गांवों के लोग भी जुटे हुए थे। लड़कियों को नदी में डूबते देख मल्लाह टोली के संदीप निषाद, सचिन निषाद, आकाश, दिनेश साहनी, सुधीर साहनी, रामप्रताप, सोनू आदि ने नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवकों ने नौ लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई। युवकों की मेहनत को लोग सराहते रहे।