{"_id":"5d5ad3898ebc3e897376ef47","slug":"deoria-deoria-news-gkp318197050","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या में पति को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या में पति को भेजा जेल
पति समेत पांच लोगों पर दर्ज हुआ है हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पत्नी की हत्या के मामले में नामजद पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी जेठ और देवर की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी है। अलीनगर मोहल्ला निवासी आले रसूल की बेटी रेशमा खान की 13 अगस्त की सुबह जहर खाने से मौत हो गई थी। आलू रसूल ने पति मोहम्मद असलम, जेठ और देवर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जब कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़ित पिता आले रसूल ने एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अबूबकरनगर के रहने वाले पति मोहम्मद असलम, जेठ कालिम और देवहर मेहरूद्दीन पर हत्या का केस दर्ज किया। सदर कोतवाली पुलिस ने पति मोहम्मद असलम को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जेठ और देवर की तलाश कराई जा रही है।