फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Mon, 19 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
deoria
दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

शहर के भटवलिया के रहने वाले हैं दोनों
पुलिस की एक टीम बिहार में कर रही कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सोनूघाट चौराहे पर दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर गहने और रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस की एक टीम बिहार में कैंप कर रही है। घटना वाले दिन हिरासत में लिए गए तीन फेरीवालों को निगरानी में रखकर अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने पीड़ित परिवारवालों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। घर में बदमाशों के घुसने के रास्ते को देखा तो यह बात लगभग साफ हो गई दोनों मेन दरवाजे से ही घर में घुसे होंगे। एक सप्ताह में इसी घर में चोरी और लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी पांचों टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। पीड़ित राजेंद्र जायसवाल के घर के पास लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भटवलिया मोहल्ले के रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि दोनों उस दौरान गोरखपुर के चौरीचौरा में होने की बात कह रहे हैं। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर एसपी ने एक टीम को बदमाशों की तलाश में बिहार भेजा है। सदर कोतवाल और जेल चौकी पर तैनात सिपाहियों को लुटेरों की तलाश में लगाया गया है। घटना के दिन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं, लेकिन लुटेरों को जल्द हाथ लगने की बात कही जा रही है। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा सोनूघाट की घटना हमारे लिए चुनौती हैं। हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं। सोनूघाट चौराहे पर गश्त बढ़ाई गई है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दहशत में हैं परिवार के लोग
लूट की घटना के बाद राजेंद्र जायसवाल, उनकी पत्नी प्रमिला देवी और बहू डिंपल जायसवाल समेत परिवार के सभी सदस्य दहशत में हैं। लगातार हुई घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का भाव पैदा होना लाजिमी है। एसपी ने परिवारवालों को आश्वस्त किया कि वह निश्चित रहें। पुलिस लगातार यहां निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed