फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

रहस्यमय ढंग से गायब छात्राएं गोरखपुर में मिलीं

Mon, 19 Aug 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
deoria
दो छात्राएं लापता, चार घंटे बाद गोरखपुर मिलीं
विज्ञापन

सोंदा स्थित सनबीम स्कूल में छठवीं की छात्रा हैं दोनों
सदर कोतवाल और परिवारवाले पहुंचकर दोनों को वापस लाए
रामगुलाम टोला मोहल्ला की घटना, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्कूल से लौट रही छठवीं कक्षा की दो छात्राएं घर के पास से ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो करीब चार घंटे बाद दोनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मिली। घटना शहर के रामगुलाम टोला मोहल्ले का है। सदर कोतवाल और परिवारवालों ने गोरखपुर पहुंचकर छात्राओं को अपने साथ ले लिया। छात्राएं लगातार रोए जा रही थीं। काफी पूछताछ के बाद भी वह नहीं बता पा रही हैं कि गोरखपुर कैसे पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रामगुलाम टोला निवासी नीरज सिंह एक दवा कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी अनन्या सिंह (11), सेक्रेट्री संजय द्विवेदी की बेटी श्रेया द्विवेदी (11) और बेटा सोंदा स्थित एक स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दो बजे छुट्टी होने पर बस से तीनों रामगुलाम टोला पहुंचीं। बस से उतरने के बाद श्रेया का छोटा भाई घर पहुंच गया। श्रेया के न पहुंचने पर परिवारवालों को चिंता हुई। अनन्या के घर पता लगाया गया तो वह भी नहीं पहुंची थी। दोनों के परिवारवालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई। कुछ घंटे बाद दोनों गोरखपुर बस स्टेशन के पास मिल गईं। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर देखकर पहचान लिया। दोनों को रेलवे स्टेशन चौकी पर दे दिया गया। गोरखपुर में रह रही नीरज सिंह की बहन वहां पहुंचकर दोनों को अपने साथ ले लिया। रात आठ बजे सदर कोतवाल अरुण मौर्य और दोनों के परिवारवाले पहुंच गए। दोनों कुछ भी नहीं बता पा रही हैं। चर्चा है कि घर के पास से बोलेरो सवार दोनों को कुछ सूंघाकर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी डर से उन्हें गोरखपुर में छोड़कर भाग गए होंगे। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि दोनों छात्राएं गोरखपुर तक पहुंचने के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही हैं। वे काफी सहमी हुई हैं। वापस लाया जा रहा है। उनसे जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed