फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

दो कांवड़िये डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता

Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
deoria
बरहज सरयू नदी में डूबे खुखुंदू थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी दीपक और नदी में तलाश करती फ्लड ? - फोटो : DEORIA
दो कांवड़िये डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता
विज्ञापन

बरहज के सरयू और महेन के पोखरे में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए निकले दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग स्थानों पर डूब गए। महेन के पोखरे में डूबे शख्स का देर रात शव बरामद कर लिया गया, जबकि बरहज के सरयू नदी में डूबा कांवड़िये का सोमवार की देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। फ्लड रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी थी।

खुखुंदू थानाक्षेत्र निवासी बृजबिहारी का पुत्र दीपक (24) जल भरने के लिए नगर के सरयू तट पर आया हुआ था। वह साथियों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथी राकेश और चंदन शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक दीपक नदी में समा चुका था। जानकारी होने पर प्रशासन और घरवाले मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। दूसरी ओर मदनपुर थानाक्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में बने पौराणिक पोखरे में सोनूघाट निवासी जयराम यादव का पुत्र बबलू यादव (20) डूब गया। भाई को डूबता देख मिथिलेश शोर मचाने लगा। ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किसी तरह भोर में तीन बजे शव को बरामद किया। बबलू के मौत की खबर मिलते ही मां दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मदनपुर इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed