फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

तीन दुकानों में मिले जिंदा कारतूस

Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
deoria
रामपुर कारखाना के बरवां मीरछापर चौराहे पर दुकानों में मिला कारतूस - फोटो : DEORIA
तीन दुकानों में शटर के नीचे मिले कारतूस
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के बरवां मीरछापर चौराहे का मामला
कारतूस कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवां मीरछापर चौराहे की तीन दुकानों में अलग-अलग तीन कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने कारतूस देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कारतूस को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। मामले में दुकानदारों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

बरवां मीरछापर चौराहे पर गांव के ही विष्णु कुशवाहा, संजय कुशवाहा और राजकुमार मद्धेशिया की एक-दूसरे से सटे दुकान है। रविवार की शाम तीनों अपनी-अपनी दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब उन्होंने दुकान का ताला खोलकर शटर उठाया तो एक के बाद एक तीनों दुकानों में एक-एक कारतूस पड़ा हुआ था। कारतूस देख दुकानदार सन्न रह गए। सूचना पर चौराहे पर तैनात पिकेट के सिपाहियों को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कारतूस कब्जे में लेकर एसओ को जानकारी दी। तीनों दुकानदारों ने थाने पहुंचकर कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। विष्णु कुशवाहा का आरोप है कि उनके भाई चौराहे पर ही एक अन्य दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद जान से मारने की धमकी की गई है। इस मामले में विवाद करने वालों की ही भूमिका का शक जताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तीनों कारतूस कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed