फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria
फोटो समाचार...
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
रुद्रपुर के सेमरौना गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। बिजली बोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार को कस्बे से सटे सेमरौना गांव की है।
गांव के अभिषेक यादव (19) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। घर में उनकी मां और बहन हैं। पिता वीरेंद्र यादव की सड़क दुघर्टना में पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर की छत बनवाने की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए शटरिंग का कार्य चल रहा था। वह प्लाई काटने के लिए बिजली बोर्ड में कटाई मशीन का तार लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घर में कार्य करने में लगे मजदूर उन्हें अस्पताल लेकर गए। पांच मिनट इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
---
साइड स्टोरी
बिजली से बुझ गया घर का चिराग
रुद्रपुर। सेमरौना गांव में करंट की चपेट में आने से अभिषेक की मौत होने से घर का चिराग बुझ गया। अभिषेक पर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी थी, पर हादसे में मौत ने लोगों को झकझोर दिया। मां किस्मती के पति वीरेंद्र यादव की छह साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अभिषेक की पत्नी पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। दुख झेलने के बाद किस्मती अपने बेटे अभिषेक और छोटी बेटी को संभालने लगी। अब बड़ा होने पर बेटा मां व परिवार के अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी संभाल रहा था। किस्मती पति की मौत के बाद बेटे और बेटी के साथ गुजारा कर रही थीं, पर नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। बेटा घर बनवा कर मां को खुशी देने की तैयारी में था कि उसकी मौत हो गई। मां अस्पताल में बेटे के शव से लिपट कर रो रही थी। मां को रोते देख लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed