फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria defeated Gopalganj to win the trophy.

Deoria News: देवरिया ने गोपालगंज को हराकर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Sun, 01 Feb 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Deoria defeated Gopalganj to win the trophy.
घांटी बाजार। क्षेत्र के खैराट गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच पीवी स्पोर्टिंग क्लब देवरिया और एमजे क्लब गोपालगंज के बीच हुआ, जिसमें देवरिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक गोल से जीत दर्जकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच का एकमात्र गोल मुकेश कुमार ने किया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। निर्णायक की भूमिका अजित कुमार पांडेय ने निभाई, जबकि मैच की कमेंट्री पत्रकार वकील अंसारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरज सिंह सेंगर एवं समाजसेवी सतेंद्र तिवारी उर्फ टिंकू उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजकों में राजकिशोर यादव, भरत प्रसाद, रंजन यादव माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed