फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria becomes safe zone for marijuana smuggling, smuggler cheating police

Deoria News: गांजा तस्करी के लिए सेफ जोन बना देवरिया, पुलिस को छका रहे तस्कर

Wed, 06 Aug 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deoria becomes safe zone for marijuana smuggling, smuggler cheating police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गांजा तस्करी के लिए देवरिया सेफ जोन बना हुआ है। तस्कर भी पुलिस से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। एक पखवाड़े के अंदर जिले में दूसरी बार गांजा की खेप पकड़ी गई है।
यह बिहार के रास्ते देवरिया भेजी गई थी। इससे पहले शहर में कूरियर, वाहनों व ट्रकों में छिपाकर गांजा मंगाने का खुलासा हो चुका है। सूचना पर एसटीएफ लखनऊ ने पुलिस के साथ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इधर, लगातार कार्रवाई और दबिश के बाद भी गांजा तस्करों के हौसले कम होने की जगह बढ़ रहे हैं। तस्करों से करोड़ों रुपये के गांजा बरामद किए जा चुके हैं।
मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 22 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की थी। मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउंड के पास एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 2.70 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के अखोब गांव निवासी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह गांजा की डिलीवरी देने जा रहा था। पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।
उधर, सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने एक अगस्त की देर रात रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे एक युवक को 6.7 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान बनकटा थाना क्षेत्र के जगनचक अहिरौली बघेल निवासी मुकेश दूबे के रूप में हुई थी।

पूछताछ में उसने बताया था कि बिहार सीमा से गांजा लाकर गोंडा व आसपास के क्षेत्रों में बेचने जा रहा था। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार सरगना की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed