फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria accident Truck driver crushed child to death on Barhaj Deoria road

Deoria News: तीन वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंका वाहन और सड़क पर लगाया जाम

Sat, 25 Jun 2022 09:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनूघाट (देवरिया) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनूघाट (देवरिया)  Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना गांव के पास हादसा हुआ है। जिसमें बैरौना गांव निवासी तीन वर्षीय अनुज कुमार को ट्रक चालक ने वाहन पीछे करने के दौरान कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। 

विज्ञापन
Deoria accident Truck driver crushed child to death on Barhaj Deoria road
गुस्साए लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया में खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक की चपेट आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बवाल को देख मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझवाई। परिजन शव पुलिस को नहीं सौंप रहे थे। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में धक्कमुक्की भी हुई।

विज्ञापन


इलाके के बैरौना गांव निवासी राधेश्याम राजभर का पुत्र अनुज कुमार (तीन वर्ष) शाम को घर के पास खेल रहा था। गोदाम के पास ट्रक चालक वाहन पीछे कर रहा था। इसी दौरान अनुज ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

धीरे-धीरे ग्रामीणों की संख्या बढ़ने से हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक जलता देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक होने लगी। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सड़क पर आवागमन शुरू कराया। मुख्य मार्ग पर बवाल होने के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगने से वाहन सवार परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लगने से जो जहां था, वहीं पर वाहन खड़कर दे रहा था। ट्रक में लगी आग को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। सीओ विनय यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed