फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dengue is spreading in Deoria 'sting'

देवरिया में भी फैल रहा है डेंगू का ‘डंक’

Sat, 24 Sep 2016 11:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 24 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dengue is spreading in Deoria 'sting'
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
देवरिया। मच्छर और गंदगी से डेंगू, मलेरिया, एईएस, जेई जैसी जानलेवा बीमारियां पांव पसार रही हैं। शहर हो या गांव, सफाई व्यवस्था चौपट है। इन क्षेत्रों में तेजी से जानलेेवा बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही हैं।
विज्ञापन


इसकी तस्दीक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी कर रहे हैं। मच्छरजनित रोगों के फैलाव से कहना गलत न होगा कि संबंधित विभाग सफाई व्यवस्था और कीटनाशक का छिड़काव को लेकर गंभीर नहीं है। जिले में डेंगू पैर पसार चुका है। जनवरी से लेकर अबतक 18 लोग चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


केसीएमजी लखनऊ की जांच रिपोर्ट इस बात की पुष्टि कर रही है। यह सरकारी आंकड़ा है। हकीकत तो यह है कि डेंगू से पीड़ित मरीज निजी डॉक्टरों का सहारा ले रहे हैं। पूर्वांचल के लिए अभिशाप बन चुके जेई व एईएस की रोकथाम के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही कारगर कदम उठाने का दावा करती हो मगर इन बीमारियों के मरीजों की संख्या में कोई कमी आती नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी ऐसा साल नहीं जाता, जिसमें इससे मौतें न हों। जनवरी से अब तक एईएस के 366 मरीज मिले हैं। इनमें 40 की जान जा चुकी है। जापानी इंसेफेलाइटिस के नौ मरीज मिले हैं। मलेरिया के भी 12 मरीज मिले हैं। हालांकि, चिकनगुनिया का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed