{"_id":"5f5a66498ebc3e615636224b","slug":"demand-to-sp-suspend-deoria-news-gkp3650669128","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप पर एसपी को निलंबित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप ग्रुप पर एसपी को निलंबित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप ग्रुप पर एसपी को निलंबित करने की मांग
भटनी (देवरिया)। थाने में तैनात सिपाहियों की ओर से बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में सिपाही एसपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ग्रुप में मौजूद सिपाही अपने साथी सिपाही मृत्युंजय पर अत्याचार होने की बात करते हुए एसपी को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। इस मैसेज को अनुशासनहीनता मानते हुए एसओ जांच कर रहे हैं।
भटनी थाने में तैनात कुछ सिपाहियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। बुधवार रात ग्रुप के कुछ सिपाहियों ने गाजीपुर जिला निवासी सिपाही मृत्युंजय की पत्नी की मौत पर दुख जताते हुए इसके लिए एसपी को जिम्मेदार बताया। सिपाहियों का कहना था कि यदि एसपी छुट्टी दिए होते तो सिपाही की पत्नी की मौत नहीं हुई होती। फिर क्या था करीब आधा दर्जन सिपाही बगावती तेवर अख्तियार करते हुए अपशब्द लिखने लगे। किसी ने इसकी जानकारी एसओ को दे दी। एसओ मामले की जांच कर रहे हैं। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले के ही एक सिपाही ने वायरल किया था मामला
देवरिया। एसपी कार्यालय के जन सूचना में तैनात कांस्टेबल की पत्नी की मौत का कारण छुट्टी न मिलना बताते हुए मामला वायरल करने की जांच हो रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि कांस्टेबल ने ही इसे लिखा था। उसने मांगने पर जिले के एक कांस्टेबल को पूरा मामला भेज दिया। यहां के ही सिपाही ने इस मामले को वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को साइबर सेल ने इसकी गहनता से जांच की है। एक सिपाही का मोबाइल भी साइबर सेल ने ले लिया है। साइबर सेल के पूर्व प्रभारी और भटनी एसओ मुकेश मिश्र बृहस्पतिवार को साइबर सेल पहुंचे थे।