फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand to rename Purva Square as Vande Mataram Chowk

Deoria News: पुरवा चौराहे का नाम वंदे मातरम चौक करने की मांग

Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to rename Purva Square as Vande Mataram Chowk
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई ने सोमवार को नगर के पुरवां चौराहे का नाम बदलकर वंदे मातरम चौक रखने की मांग ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वीं शहादत दिवस व वंदे मातरम गीत की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह मांग किया है।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू महासंघ ने पुरवां से लेकर कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाला। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहाकि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च प्रतीक है। इसी उद्घोष ने देश के क्रांतिकारियों में अदम्य साहस भरा था। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस मांग को स्वीकार कर चौराहे का नामकरण ''''वंदे मातरम् चौक'''' करता है, तो संगठन की जिला इकाई वहां शहीदों के चित्र और भारत माता की प्रतिमा स्थापित करेगी। तिरंगा ध्वज और यातायात संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। वंदे मातरम् गीत की पट्टिका लगाकर स्थल को राष्ट्रभक्ति के केंद्र के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने यह भी कहाकि इस पहल से नई पीढ़ी और युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत होगी और शहीदों के प्रति सम्मान का भाव और अधिक सुदृढ़ होगा। इस अवसर पर बृजेश तिवारी, नीरज शाही, वशिष्ठ कुमार तिवारी, अशोक यादव, वीरबल चौहान, अखिलेश मिश्र, गिरिजेश तिवारी, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed