फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demand for tehsildar

Deoria News: तहसीलदार व न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण से कार्य हो रहा बाधित, वकीलों ने जताया रोष

Wed, 13 Mar 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
demand for tehsildar
तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों के तैनाती की अधिवक्ताओं ने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। तहसीलदार, एसडीएम न्यायिक व नायब तहसीलदार का स्थानांतरण होने के बाद उनकी कुर्सी खाली है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर वादकारियों और अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने शीघ्र तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों के तैनाती की मांग की है।
21 फरवरी को तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा का स्थानांतरण रुद्रपुर हो गया। तब से भाटपाररानी तहसीलदार की कुर्सी खाली है। कार्य बाधित है। इसी के साथ एसडीएम न्यायिक रहे गिरीश कुमार झा को एसडीएम सलेमपुर बनाए जाने के बाद एसडीएम न्यायिक का पद भी खाली चल रहा है। जबकि नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया और उनके स्थान पर अब तक किसी की तैनाती नहीं हुई। इस कारण लगभग न्यायालय संबंधी 300 मामले सुनवाई के अभाव में लटक गए हैं।
विज्ञापन

एकमात्र न्यायिक तहसीलदार मिश्रीलाल हैं वह भी बिना किसी प्रशासनिक चार्ज के। तहसील बार के अध्यक्ष सुशील ओझा का कहना है कि तहसील से जिस भी अधिकारी का स्थानांतरण हो रहा है। उसके बाद उसकी कुर्सी महीनों तक खाली रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष सुशील पांडेय, रमेश जायसवाल, विनोद सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश उपाध्याय, राना सिंह, प्रमोद तिवारी, प्रमोद तिवारी, संदीप सिंह, सतीश यादव, प्रदीप गुप्ता आदि का कहना है कि करीब आधा दर्जन कर्मचारियों, अधिकारियों का स्थानांतरण हो चुका है। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई। इसके कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
ट्रांसफर-पोस्टिंग ऊपर के अधिकारियों का मामला है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही तैनाती होगी।
-हरिशंकर लाल, एसडीएम, भाटपार रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed