फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for blocking sand and soil mining

बालू और मिट्टी खनन से रोक हटाने की मांग

Thu, 12 Oct 2017 10:51 PM IST
deoria
deoria Updated Thu, 12 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। निर्माण श्रमिक संगठन ने गुरुवार को बालू और मिट्टी खनन से रोक हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जेल भरो और जल सत्याग्रह की चेतावनी दी है। इस बीच मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


संगठन से जुड़े लोगों की जुटान राघव नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस पहुंचें। बैनर और प्ले कार्ड के जरिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के खिलाफ आरोप लगाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सभा की। अध्यक्ष प्रेमलता पांडेय ने कहा कि बालू, मिट्टी का खनन रूक जाने से निर्माण कार्य ठप हो गया है।  मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बालू घाट का पट्टा जारी करें। वर्ना निर्माण श्रमिक संगठन चुप नहीं रहेगा। जेल भरो आंदोलन और जल सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान गीता पांडेय, धर्मराज, नीलम सिंह, डॉ. चतुरानन ओझा, किसमती, सोना, राबड़ी, धर्मनाथ, छोटेलाल, राम सेवक, ओम प्रकाश निषाद, सविता सिंह आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed