फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   delievery in ambulence

Deoria News: असह्य दर्द होने पर रास्ते में एंबुलेंस रोककर कराया सुरक्षित प्रसव

Tue, 13 Feb 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
delievery in ambulence
बनकटा क्षेत्र के बंगरा बाजार के कौशलपुर की एक महिला को अस्पताल ले जा रहे थे एंबुलेंसकर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। रास्ते में गाड़ी रोककर एंबुलेंसकर्मियों ने रविवार की देर रात एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया। चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है।

बनकटा क्षेत्र के बंगरा बाजार के कौशलपुर निवासी सतीश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी किसमती देवी को रविवार की रात एक बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने बनकटा पीएचसी पर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आधे घंटे के अंदर ईएमटी रामायण यादव व पायलट उत्तम मिश्रा एंबुलेंस लेकर उनके घर पहुंच गए। एंबुलेंस में लेकर महिला के सुरक्षित प्रसव के लिए बनकटा अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गजहड़वा गांव के पास महिला को असह्य दर्द होने लगा।
विज्ञापन

एंबुलेंसकर्मियों ने रास्ते में गाड़ी रोककर सूझ-बूझ से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने तीसरी संतान के रूप में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंसकर्मी प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंचे और प्रसव केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच कर जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी भार्गव ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed