फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deepawali celebrated

दीपावली की धूम रही, आतिशबाजी से रोशन हुए आसमान

Thu, 04 Nov 2021 06:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
deepawali celebrated
दीपावली अवसर पर बच्चो ने रोशनी जलाया ।संवाद - फोटो : DEORIA
दीपावली की धूम रही, आतिशबाजी से रोशन हुए आसमान
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों घरों में विधि-विधान से हुई श्रीमहालक्ष्मी-गणेश की पूजा
दोपहर में पटाखों, फूल-माला, पूजन सामग्री, मिष्ठान की दुकानों पर रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में दीपों का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को पूरे भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक के घरों एवं प्रतिष्ठानों को दीयों और रंग-बिरंगे झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था। इनकी रोशनी एवं आकर्षक ढंग से बनी रंगोलियों की रौनक देखते ही बन रही थी। शाम को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजन-पाठ के बाद पूरा जनपद आतिशबाजी से गूंज उठा।

दिवाली के दिन सुबह ही घरों में हर्ष एवं उल्लास संग तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं ने घरों एवं फर्श की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। इसके बाद घरों में पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। अपराह्न में अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने मनपसंद पटाखों की खरीदारी की। बाजार में पटाखे, फूलमाला, शुभ-लाभ एवं शुभ दीपावली लिखे स्टीकर व अन्य सजावटी सामान, मिष्ठान, पूजन एवं फल सामग्री के साथ ही दीयों की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की लाइन लगी रही। शाम को परिजनों के साथ युवतियों ने घरों में या प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में दीपक जलाने की शुरुआत हुई। बच्चों व युवाओं ने घर के हर हिस्से को जलते दीए व मोमबत्ती से खूब रोशन किया। छत को झालरों से आकर्षक ढंग से सजाने से रंग-बिरंगी रोशनी देखने वालों को खूब आकर्षित कर रही थी। शाम को ही पूजन घर में विधि-विधान से महालक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभारंभ हुआ। जयघोष के बीच लोगों ने लक्ष्मी-गणेश का आह्वान किया। पूजन के बाद आसपास के लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। उधर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खूब सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर ही केले के पेड़ से तोरण द्वार बनाया गया था। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों तक में महालक्ष्मी पूजन की विशेष तैयारियां की गई थीं। विद्वान आचार्यों की देखरेख में एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में पूजन शुरू हुआ। पूजन के बाद व्यापारियों ने पास-पड़ोस, सगे-संबंधियों और व्यापारिक संबंध वालों के यहां गिफ्ट एवं प्रसाद सामग्री भी भेजी। उधर, महिलाओं ने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए, जिसका छोटों से लेकर बड़ों सभी ने खूब आनंद लिया। देर रात तक देहात से लेकर शहर तक में आतिशबाजी की गूंज जारी रही। बच्चों ने भी इस पल का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed