फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Decision to run a campaign against the anti-people policies of the government

Deoria News: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय

Wed, 27 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Decision to run a campaign against the anti-people policies of the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई।
इसमें वर्तमान राजनीतिक हालात व देश व प्रदेश की सरकार पर जन विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए अभियान चलाने का निर्णय लिया।
पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम की प्रथम पुण्यतिथि 12 सितंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रतापपुर चीनी मिल के गेट पर आम सभा करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर, महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था व नफरत पैदा करने की रणनीति के विरुद्ध जन-जन में अभियान चलाकर 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न और खेत मजदूरों की समस्याओं को लेकर 31 अगस्त को सलेमपुर में सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी सलेमपुर के साथियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर तक पार्टी के सभी स्थानीय कमेटियों की बैठक आयोजित करने तथा पार्टी निर्माण के लिए फंड इकट्ठा करने का बैठक में निर्णय लिया गया। आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ माकपा अपने प्रत्याशी ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक उतरने का कार्य करेगी।
बैठक को माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव, राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार ने संबोधित किया।
इस दौरान राज्य कमेटी सदस्य रामनिवास यादव, चंद्रभान सिंह, गंगा देवी, हरिवन प्रसाद, प्रेमचंद यादव, बालिंदर, सुदर्शन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed