फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Decision to celebrate the birth anniversary of Sardar Patel, the architect of united India, with great pomp tomorrow.

Deoria News: अखंड भारत के शिल्पी सरदार पटेल की जयंती कल धूमधाम से मनाने का निर्णय

Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Decision to celebrate the birth anniversary of Sardar Patel, the architect of united India, with great pomp tomorrow.
देवरिया। अखंड भारत के शिल्पी भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को नगरपालिका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मनाई जाएगी। इसके लिए आयोजक मंडल की ओर से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को राघवनगर में अधिवक्ता मनीष सिंह के आवास पर आयोजक मंडल की बैठक में इस पर चर्चा की गई। भाजपा नेता विजय पटेल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्रीय स्तर से लेकर पूरे देश में विभिन्न विचारधाराओं में बैठे हुए लोगों को सामाजिक समरसता कायम करते हुए संगठित होकर एक साथ मिलकर देश हित में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सर्व समाज को साथ लेकर एक मंच पर एक विचारधारा के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अखंड भारत के निर्माता सरदार पटेल की जयंती मना कर उनके आदर्शों पर चलने के लिए समाज में चेतना जागृत किया जाएगा। मनीष सिंह ने कहा कि आजादी मिलने के बाद जिन लोगों द्वारा उनके आदर्शों को सम्मान करना चाहिए था पर उन्हें उपेक्षित रखा गया वर्तमान समय में उनका आदर देकर विश्व स्तर की स्टेचू निर्मित की गई। भारतीय कुर्मी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनोज पटेल ने कहा कि जिन्होंने खंड-खंड भारत अखंड रूप में पिरोया उनको किसी जाति या वर्ग के रूप में देखना मानसिक संकीर्णतास को दर्शाता है। इस दौरान अरविंद मल्ल, विजय रौनियार, संतोष गुप्ता, साहिल, अनिल गुप्ता, पीयूष सिंह लोहा , शिवानंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed