फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of a young man who went to Dubai to earn money

Deoria News: दुबई कमाने गए युवक की मौत

Fri, 13 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to Dubai to earn money
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के चकरवा बहोरदास के एक युवक की विदेश में कंपनी में कार्य करते समय गिर जाने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग अब शव के आने की इंतजार कर रहे हैं। चकरवा बहोरदास निवासी 30 वर्षीय राम दयाल उर्फ राजा पुत्र स्व.सुरेंद्र यादव मई माह में दुबई कमाने गए थे। वह एक कंपनी में स्लाइडर शीशा लगाने का कार्य करता था। मंगलवार को कंपनी में कार्य करते समय गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर बुधवार की देर रात उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। राम दयाल के परिवार में पत्नी सविता देवी, दो साल का बेटा सत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed